मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में शुक्रवर को सीबीआई (CBI) ने रिया चक्रवर्ती से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिया करीब 11 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची थीं। यहीं सीबीआई की टीम ठहरी है।

सीबीआई के सवाल
सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो सीबीआई ने रिया से सवाल किया कि कैसे वह सुशांत के संपर्क में आई। कब उसने अभिनेता के साथ डेटिंग करना और फिर उनके साथ रहना शुरू किया। सुशांत और उनके बीच रिश्ता कैसा था। इसके साथ ही यूरोप ट्रिप को लेकर भी सीबीआई ने रिया से कई सवाल पूछे।
यूरोप यात्रा के दौरान क्या हुआ था? कब उन्हें पता चला कि सुशांत डिप्रेशनमें है और कब वे उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गयीं? क्यों उन्होंने सुशांत के पिता के कॉल को नजरअंदाज कर दिया, जब उन्होंने उनके इलाज की विस्तृत जानकारी मांगी?
रिया से यह भी पूछा गया कि क्यों उन्होंने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ दिया? क्या उन्होंने सुशांत का नंबर ब्लॉक किया और क्यों?
सूत्रों के मुताबिक CBI ने यह भी पूछा कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में कब पता लगा? उन्हें इसकी सूचना किसने दी? वह सुशांत के फ्लैट कब गई? वह कूपर अस्पताल कब गईं और कैसे वह सुशांत के शव को देखने में सफल हुईं?