West Bengal : BSF ने 18 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार

0
4

कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (BSF) की टीम ने 18 बांग्लादेशी नागरिकों भारतीय सीमा पर घुसपैठ करने के मामले में गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी का अनुसार बुधवार को इनलोगों को गिरफ्तार किया गया था। पता चला है कि सीमा के दोनों तरफ मौजूद दलालों की मदद से ये लोग भारत की सीमा पर घुसने की कोशिश कर रहे थे। सबसे पहले झोरपाड़ा सीमा चौकी के पास से 2 महिलाओं एवम पुरुषों सहित 1 बच्चे को पकड़ा गया था। फिर कुमारी चौकी के पास से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 1 महिला एवम 5 बच्चे भी शामिल हैं। इन लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय थाने को सौंप दिया गया है।

Advertisement