West Bengal Politics: ममता सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, पुलिस व कार्यकर्ताओं में झड़प

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जंग छेड़ दी है और कोलकाता समेत राज्य के कई शहरों में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं।

0
2
Nabanna Abhiyan

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जंग छेड़ दी है और कोलकाता समेत राज्य के कई शहरों में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। नबान्न तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले दागे है और पानी की बौछार भी की। इस दिन पुलिस ने भाजपा विधायक व विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई बीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में लिया है।

इस दिन राज्य के पूर्व मिदनापुर में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। यहां भाजपा कार्यकर्ता ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे तभी टीएमसी के नेता भी पहुंच गए और दोनों के बीच झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सचिवालय नबान्न के पास बैरिकेडिंग करके भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

Advertisement