Corona Update India : 24 घंटे में 3.17 लाख से ज्यादा मरीजों की पुष्टि, 491 की मौत

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 लाख 23 हजार 990 है। वहीं बीते 24 घंटों में इस जानलेवा वायरस ने 491 लोगों को मौत की नींद सुला दी है।

0
3

नयी दिल्ली : देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं और दिन मामलों में कई गुना की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार सुबह जारी किए गाए आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 3 लाख 17 हजार 532 नए मरीजों की पुष्टी हुई है। इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 लाख 23 हजार 990 है। वहीं बीते 24 घंटों में इस जानलेवा वायरस ने 491 लोगों को मौत की नींद सुला दी है।

गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कुल 3 करोड़ 58 लाख 7 हजार 29 है। इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 93.69 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19 लाख 24 हजार 51 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 16.41 प्रतिशत हो गया है।

Advertisement