Good News : पापा बनने वाले हैं विराट, बेबी बंप के साथ नजर आयीं अनुष्का

0
5

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हाँ, जल्द ही विराट और अनुष्का के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। विराट ने खुद सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। उन्होंने अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें अनुष्का बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। विराट ने लिखा है कि ‘तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।’ यानि जल्द ही अनुष्का एवं विराट मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही दोनों के फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें : Sushant Case : रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, यूरोप ट्रिप से लेकर सुशांत के डिप्रेशन तक किये कई खुलासे

Advertisement