Bulandshahar : बुलेट सवार मनचले कर रहे थे पीछा, US में पढ़ रही छात्रा की दुर्घटना में मौत

0
4
छात्रा का फाइल फोटो

बुलंदशहर (यूपी) : स्कॉलरशिप पर अमेरिका में पढ़ाई करने वाली एक मेधावी छात्रा की कथित तौर पर बुलेट सवार मनचलों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान घटी दुर्घटना में मौत हो गई। छात्रा सुदीक्षा अपने मामा के घर जा रही थी। उसके साथ उसके चाचा भी थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक व बुलेट की टक्कर के बाद छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सुदीक्षा अमेरिका में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही थी। सुदीक्षा के चाचा का आरोप है कि बुलेट सवार मनचलों ने उनका पीछा किया, छींटाकशी की और एकाएक बुलेट को बाइक के आगे लगा दिया, जिससे हादसा हो गया। इस घटना ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। लोगों में इस घटना को लेकर रोस है और वे जल्द अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं।

देश की होनहार बेटी थी सुदीक्षा

गौतमबुद्ध नगर के दादरी की रहने वाली सुदीक्षा भाटी देश की एक होनहार बेटी थी। एचसीएल 3.80 करोड़ की स्कॉलरशिप पर वह अमेरिका के बॉब्सन में पढ़ाई कर रही थी। हाल ही में वह छुट्टियों पर अपने घर आई थी। 20 अगस्त को उसे वापस अमेरिका जाना था। सुदीक्षा बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सुदीक्षा के पिता ढाबा चलाते हैं। सुदीक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल से कक्षा 5 तक पढ़ाई की। सुदीक्षा ने कक्षा 12 में बुलंदशहर टॉप किया और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उनका चयन अमेरिका के एक कॉलेज में हुआ, जिसके लिए उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली।

Advertisement